प्रश्नावली 1.1
Question 1 :
निम्नलिखित में कौन से समुच्चय हैं? अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
- J अक्षर से प्रारंभ होने वाले वर्ष के सभी महीनों का संग्रह।
- भारत के दस सबसे अधिक प्रतिभाशाली लेखकों का संग्रह।
- विश्व के सर्वश्रेष्ठ ग्यारह बल्लेवाजों का संग्रह।
- आपकी कक्षा के सभी बालकों का संग्रह।
- 100 से कम सभी प्राकृत संख्याओं का संग्रह।
- लेखक प्रेमचंद द्वारा लिखित उपन्यासों का संग्रह।
- सभी सम पूर्णाकों का संग्रह।
- इस अध्याय में आने बाले प्रश्नों का संग्रह।
- विश्व के सबसे अधिक खतरनाक जानवरों का संग्रह।
Solution :
- J से शुरु होने वाले महीनों के नाम : जनवरी, जून व जुलाई। इसलिए यह एक समुच्चय है।
- प्रतिभाशाली लेखक को परिभाषित नहीं किया जा सकता। इसलिए यह एक समुच्चय नहीं है।
- सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को परिभाषित नहीं कर सकते। इसलिए यह एक समुच्चय नहीं है।
- हमारी कक्षा के विद्यार्थी ज्ञात हेै परिभाषित है। इसलिए यह एक समुच्चय है।
- 100 से कम प्राकृत संख्याएं 1, 2, 3, … 99 हैं । इसलिए यह एंक समुच्चय है।
- लेखक प्रेमचन्द द्वारा लिखित उपन्यासों का संग्रह परिभाषित है। इसलिए यह एक समुच्चय है।
- सम पूर्णाक { …, – 6, -4,-2, 0,2, 4, 6, …} है। इसलिए यह एक समुच्चय है।
- इस अध्याय के प्रश्न परिभाषित है। इसलिए यह एक समुच्चय है।
- संसार के सबसे अधिक खतरनाक पशुओं का संग्रह को परिभाषित नहीं किया जा सकता। इसलिए यह एक समुच्चय नहीं है।
Question 2 :
मान लीजिए A = {1, 2, 3, 4, 5, 6 }, रिक्त स्थानों में उपयुक्त प्रतीक ∈ अथवा ∉ भरिए।
- 5 … A
- 8 … A
- 0 … A
- 4 … A
- 2 … A
- 10 … A
Solution :
- 5 ∈ A
- 8 ∉ A
- 0 ∉ A
- 4 ∈ A
- 2 ∈ A
- 10 ∉ A
Question 3 :
निम्नलिखित समुच्चयों को रोस्टर रूप में लिखिए:
- A = {x : x एक पूर्णाक है और -3 < x < 7}
- B = {x : x संख्या 6 से कम एक प्राकृत संख्या है}
- C = {x : x दो अंकों को एसी प्राकृत संख्या है जिसके अंकों का योगफल 8 है}
- D = {x : x एक अभाज्य संख्या है जो संख्या 60 की भाजक है}
- E = TRIGONOMETRY शब के सभी अक्षरों का समुच्चय
- F = BETTER शब्द के सभी अक्षरों का समुच्चय
Solution :
- A = {−2, −1, 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6}
- B = {1, 2, 3, 4, 5}
- C = {17, 26, 35, 44, 53, 62, 71, 80}
- D = {2, 3, 5}
- E = {T, R, I, G, O, N, M, E, Y}
- F = {B, E, T, R}
Question 4 :
निम्नलिखित समुच्चयों को समुच्चय निर्माण रूप में व्यक्त कोजिएः
- {3, 6, 9, 12}
- {2, 4, 8, 16, 32}
- {5, 25, 125, 625}
- {2, 4, 6, …}
- {1, 4, 9,…, 100}
Solution :
- { x : x एक प्राकृत संख्या है जो 3 से विभाजित होती है और x < 15 }
- { x : x = 2n, n ∈ N और n < 6}
- { x : x = 5n, n ∈ N और n ≤ 4 }
- { x : x एक सम प्राकृत संख्या है }
- { x : x = n2, n ∈ N और n < 11 }
Question 5 :
निम्नलिखित समुच्चयों के सभी अवयवों (सदस्यों) को सूचीबद्ध कोजिए:
- A = { x : x एक विषम प्राकृत संख्या है}
- B = { x : x एक पूर्णांक है, −\frac{1}{2} < X < \frac{9}{2} }
- C = { x : x एक पूर्णांक है, x2 ≤ 4 }
- D = { x : x LOYAL शब्द का एक अक्षर है }
- E = { x : x वर्ष का एक ऐसा महीना है, जिसमें 31 दिन नहीं होते हैं }
- F = { x : x अंग्रेजी वर्णमाला का एक व्यंजन है, जो k से पहले आता है }
Solution :
- A = { 1, 3, 5, 7, … }
- B = { 0, 1, 2, 3, 4 }
- C = { −2, −1, 0, 1, 2 }
- D = { L, O, Y, A }
- E = { फरवरी, अप्रैल, जून, सितम्बर, नवम्बर }
- F = { b, c, d, f, g, h, j }
Question 6 :
बाई ओर रोस्टर रूप में लिखित और दाई ओर समुच्चय निर्माण रूप में वर्णित समुच्चयों का सही मिलान कीजिए:
(i) { 1,2,3,6} | (a) { x : x एक अभाज्य संख्या है और 6 की भाजक है } |
(ii) { 2,3 } | (b) { x : x संख्या 10 से कम एक विषम प्राकृत संख्या है } |
(iii) { M, A ,T, H,E, C,S } | (c) { x : x एक प्राकृत संख्या है और 6 की भाजक है } |
(iv) { 1,3,5,7,9 } | (d) { x : x MATHEMATICS शब का एक अक्षर है } |
Solution :
- ↔ (c)
- ↔ (a)
- ↔ (d)
- ↔ (b)